नई दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की आज अपनी सातवीं सूची जारी की है, इसमें आंध्र प्रदेश से तीन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भी 40 उम्मीदवारों के नाम नामों का ऐलान किया है। आज पार्टी ने जिन तीन प्रत्याशियों का ऐलान किया उनमें विशाखापट्टनम से रामन्ना कुमार, विजयवाड़ा से नरहर शेट्टी नरसिम्हा राव और नांदेड लोकसभा सीट से जे लक्ष्मी नरसिम्हा यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। गौरतलब है इन क्षेत्रों में 11 अप्रैल को पहले चरण में वोट डाले जाने हैं।
कांग्रेस की सातवीं सूची में आंध्र से तीन प्रत्याशी घोषित