मनोहर पर्रिकर को अस्पताल से छुट्टी मिली

पणजी, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) से छुट्टी दे दी गई है। पर्रिकर को शनिवार को अग्न्याशय संबंधी बीमारी के इलाज के लिये जीएमसीएच में भर्ती कराया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री को जीएमसीएच से छुट्टी दे दी गई है। वह डोना पौला में अपने आवास चले गए हैं।
अधिकारी ने कहा पर्रिकर का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और जीएमसीएच के डॉक्टरों की एक टीम कर रही थी। पर्रिकर पिछले एक साल से बीमार चल रहे हैं। वह अमेरिका और दिल्ली के एम्स से इलाज करा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुंबई और गोवा में भी अपना इलाज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *