शेयर बाजार में जारी तेजी आज पांचवे दिन थमी, सरकारी बैकों की जोरदार पिटाई

मुंबई, मुंबई शेयर बाजार में चार दिनों की लगातार तेजी के बाद मंगलवार को बाजार की चाल थमती नजर आई। उतार-चढ़ाव के बीच बाजार मंगलवार को गिरावट पर बंद हुआ। जहां निफ्टी मंगलवार को करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। वहीं सेसेंक्स 240 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ है। बैंक शेयरों में भी मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली, जिसके चलते बैंक निफ्टी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। मंगलवार के कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तरफ से भी कोई राहत मिलती नहीं दिखी। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.27 फीसदी टूटकर 14,192.09 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं बीएसई का ही स्मॉलकैप इंडेक्स 0.50 फीसदी गिरकर 13,550.26 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि मंगलवार को तेल और गैस शेयरों में कुछ खरीदारी देखने को मिली है जिसके चलते बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.18 फीसदी बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब रहा है। वहीं मंगलवार को सरकारी बैंकों की जोरदार पिटाई हुई है। निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.67 फीसदी गिरकर बंद हुआ है। मंगलवार के कारोबार में टीसीएस, ग्रासिम, यस बैंक और इंफोसिस में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली जबकि अदानी पोर्ट्स, भारती इंफ्रा, बीपीसीएल और एचपीसीएल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।
सेक्ट्रल इंडेक्सों की बात करें तो मंगलवार को निफ्टी का एफएमसीजी इंडेक्स 0.25 फीसदी, आईटी इंडेक्स 0.09 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.64 फीसदी टूटकर बंद हुए है। हालांकि मंगलवार के कारोबार में ऑटो, मीडिया, मेटल और फार्मा शेयरों से बाजार को सहारा मिला। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 0.33 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 3.2 फीसदी, मेटल इंडेक्स 0.10 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 0.15 फीसदी बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए है। कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेसेंक्स 239.67 अंक यानि 0.66 फीसदी गिरकर 35,973.71 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 44.80 अंक यानि 0.41 फीसदी की कमजोरी के साथ 10835.80 के स्तर पर बंद हुआ है।
बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 1.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 26820 के करीब नजर आ रहा है। बाजार में मंगलवार को चौतरफा बिकवाली का दबाव है। मेटल, ऑटो, फार्मा और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.3 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 1.09 फीसदी, फार्मा इंडेक्स में 1.1 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 292 अंक यानि 0.90 फीसदी की कमजोरी के साथ 35890 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 90 अंक यानि 0.8 फीसदी की कमजोरी के साथ 10790 के आसपास कारोबार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *