हार्दिक पटेल कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे

अहमदाबाद, गुजरात के पाटीदार समुदाय के नेता हार्दिक पटेल ने ऐलान किया कि वह अगले दो-तीन महीनों में होने वाला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, हार्दिक ने यह नहीं बताया कि वह किसी राजनीतिक दल में शामिल होंगे या निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक वह चुनाव लड़ने के लिए पार्टी में शामिल हो सकते हैं। चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा बिल्कुल, हम 2019 में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर पाटीदार नेता ने कहा वह इस बारे में बाद में फैसला करेंगे। हालांकि उनके निकट सूत्रों ने बताया कि उनका कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *