भय्यू महाराज की माताश्री की चुप्पी टूटी, संदेही युवती महाराज के बेडरुम में ही रुकती थी

इंदौर,भय्यू महाराज की माताश्री कुमुदनी देशमुख ने पहली बार अपनी चुप्पी तोडते हुए बताया कि ब्लैकमेलर युवती भय्यू के पास काम करने आई थी। धीरे-धीरे घर में राज करने लगी। भय्यू के बेडरूम में ही रुकती थी। उनकी अलमारी में कपड़े रखने लगी। उन्हीं के बाथरूम में नहाती थी। विनायक और शेखर भी उसके गिरोह में शामिल थे। सबने षड्यंत्रपूर्वक भय्यू को जाल में फंसाया और ब्लैकमेल करने लगे।’ 75 वर्षीय कुमुदनी देशमुख ने उन सभी आरोपों की पुष्टि की, जो ड्राइवर कैलाश पाटिल उर्फ भाऊ ने लगाए थे। फिलहाल कुमुदनी की तबीयत खराब हैं और वे बिस्तर से उठने में भी लाचार हैं। वे भय्यू को याद कर कई बार रो पड़ती हैं। मां ने कहा कि मुझे पता है शेखर और विनायक भय्यू को अकेला देखते ही लड़की को फोन कर देते थे। भय्यू भले ही नहा रहा हो, फिर भी जबर्दस्ती उनके कान पर फोन लगा देते थे। कुमुदनी ने पुलिस अफसरों से भी फोन पर चर्चा कर इसी बात को दोहराया है। सीएसपी अगम जैन के मुताबिक जल्द ही कुमुदनी, आयुषी और कुहू के बयान लिए जाएंगे। मां ने आरोप लगाया कि भय्यू को उस युवती ने मारा है। आश्रम में काम मांगने आई थी भय्यू के पास। धीरे-धीरे पूरे घर में राज कर लिया। अकेली वही नहीं, विनायक, शेखर भी साजिश में शामिल थे। विनायक नाली साफ करता था। उसके पिता काशीनाथ आश्रम में सेवा करते थे। काशी ने बेटे को मिलवाया और भय्यू के पास नौकरी पर रखवा दिया। उसने जाल बिछाया और भय्यू को मुट्ठी में कर लिया। शेखर तो भय्यू को दबाकर रखता था। एक बार भय्यू साधना के लिए जा रहे थे। उसने लड़की का जिक्र किया और कहा महाराज तो उसके साथ घूमने गए हैं। तब मैंने उसे बहुत फटकारा था। उसने मुझे पलटकर जवाब दिया था। भय्यू महाराज आत्महत्या केस में महाराज को ब्लैकमेल करने वाली लड़की और सेवादार विनायक के अंतरंग स्थिति के फोटो सामने आए हैं। विनायक अभी तक उस लड़की को अपनी बहन और महाराज की बेटी जैसी बताकर बचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने लाखों रुपए के बिल भी जब्त कर लिए हैं। सामान भय्यू महाराज को धमकाकर खरीदा गया था।
सोमवार को हुई पूछताछ के बाद संदेही सेवादार विनायक दुधाले और ब्लैकमेलिंग में शामिल लड़की की परेशानी बढ़ती जा रही है। रविवार को लड़की ने पूछताछ के दौरान दावा किया था कि वह महाराज की बेटी कुहू की केयर टेकर थी। महाराज उसे बेटी मानते थे। उनके परिजन को दोनों की नजदीकी पसंद नहीं आई और अवैध संबंधों का आरोप लगाना शुरू कर दिया। विनायक ने कहा लड़की सच बोल रही है। वह महाराज को ब्लैकमेल नहीं कर रही थी। वह तो उसकी बहन के समान है। सोमवार को पुलिस ने लड़की और विनायक का झूठ पकड़ लिया। पुलिस को ऐसे फोटो मिले, जिसमें लड़की विनायक के साथ आपत्तिजनक हालत में है। महाराज के मोबाइल में ‘भूरू’, ‘कुकु” और ‘बहुतसारा’ के नाम से नंबर सेव हैं। महाराज उसे प्यार से अलग-अलग नामों से पुकारते थे। महाराज और लड़की के बीच हुई आपत्तिजनक चेटिंग भी मोबाइल में मिली है। पुलिस ने सूट, ज्वेलरी, लहंगा, मोबाइल और फ्लाइट के लाखों रुपए के बिल भी जुटा लिए हैं। जांच में शामिल अफसरों का दावा है कि लड़की ने महाराज पर दबाव बनाकर कीमती सामान खरीदा था।पुलिस ने ट्रस्ट के सचिव तुषार पाटिल से भी पूछताछ की है। उस पर भी सच छिपाने का शक है। पुलिस के मुताबिक तुषार संदेही विनायक, शेखर और शरद के संपर्क में है। बयान के बाद तीनों आश्रम में जाते हैं। जिन पर आत्महत्या की साजिश में शामिल होने का शक हो, उनसे तुषार का मिलना संदेह पैदा करता है। पुलिस महाराज के विश्वनीय संजय यादव, संदीप कांटे से भी पूछताछ कर रही है। सोमवार को संदीप को अफसरों ने फटकार लगाई। पुलिस ने अमोल च्वाहण से भी पूछताछ की है। पुणे स्थित आश्रम का कामकाज संभालता था। महाराज के गोपनीय नंबर में अमोल के नंबर थे। वह 11 जून को दिन में और रात में लगातार बातें कर रहा था। इसी तरह महाराज से जुड़े अनूप राजोलकर को भी तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *