किसानों की कर्ज माफी की तारीख में हो सकता है बदलाव, एक दिन में होंगी दो कैबिनेट बैठक

भोपाल,कमलनाथ सरकार अब प्रदेश के किसानों का नवंबर या दिसम्बर तक का दो लाख रुपये का कर्ज माफ कर सकती है। दरअसल, पहले कमलनाथ ने मुख्यमंत्री का पद संभालने के 1 घंटे में 2 लाख रुपये तक का किसानों का 31 मार्च 2018 तक का कर्ज माफ करने के आदेश दे दिए थे। अब सरकार नवंबर या दिसंबर तक का कर्ज माफ करेगी । गुरुवार को कैबिनेट बैठक में यह तय किया गया है । इसके तहत कृषि विभाग के अफसरों से इस स्थिति में अतिरिक्त बोझ की स्थिति और पूरा डाटा मांगा गया है । इसके अलावा कमलनाथ सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट में तय किया कि अब सरकार उन किसानों को भी एक निश्चित प्रोत्साहन राशि देगी, जिन्होंने इस दौरान अपना कर्ज जमा कर दिया था। भाजपा यह बात उठा रही थी कि नवंबर में चुनाव हुए, लेकिन सरकार मार्च तक ही कर्ज माफ करके किसानों को धोखा दे रही है। इसके जवाब में कमलनाथ सरकार ने नवंबर तक का कर्ज माफ करना लगभग तय कर लिया है। दूसरी ओर जिन किसानों ने कर्ज चुका दिया, वह अपने आप को छला हुआ महसूस कर रहे थे, इसलिए उनको अलग से प्रोत्साहन राशि देना तय किया गया है। गुरुवार को कैबिनेट में मंत्रियों ने अपने अपने सुझाव दिए, जिसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कर्ज माफी की प्रक्रिया में यह बदलाव करने के निर्देश दिए हैं उसके बाद अब 5 जनवरी को कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें इसका पूरा प्रारूप फाइनल किया जाएगा
एक दिन दो कैबिनेट
नई सरकार होने के चलते काम की अधिकता के कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ अब अगली कैबिनेट बैठक एक दिन में दो बार करेंगे। सुबह और शाम दो कैबिनेट बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के कारण सरकार जल्द काम करके सकारात्मक संदेश देना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *