लखनऊ, उप्र विधानमण्डल का शीतकालीन सत्र आगामी 18 दिसम्बर से शुरु हो रहा है लेकिन यह सत्र लघु अवधि का होगा और सिर्फ चार दिन ही चलेगा। विधान मंडल सत्र के पहले दिन औपचारिक कार्यों को निपटाया जायेगा। विधान मंडल सत्र के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक 17 दिसम्बर को शाम पांच बजे लोक भवन में होगी। माना जा रहा है कि इसी दिन विधानसभाध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक भी होगी। इस बैठक में तय होगा कि विधान मंडल का आगामी सत्र मात्र चार दिन का ही होगा या इसे आगे और बढ़ाया जायेगा।
वहीं विधान मंडल के इस सत्र में विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चैधरी शामिल होंगे या नहीं इस पर अभी रहस्य बना हुआ है। ऐसा इसलिए कि श्री चैधरी फिलहाल हृदय शल्य चिकित्सा के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। विधानसभा में पहले दिन विधायकों, पूर्व विधायकों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा। इसके बाद 19 दिसम्बर को औपचारिक कार्य यथा अध्यादेश अधिसूचना आदि को पटल पर रखा जाएगा। अपराह्न में वित्तीय वर्ष 2018-19 को द्वितीय अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। उधर, विधान परिषद का भी सत्र 18 दिसम्बर से शुरू होगा। सत्र में पहले दिन औपचारिक कार्य यथा अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि का सदन के पटल पर रखा जाना, विधेयकों का पुर्नस्थापन आदि होंगे। इसी तरह 19 दिसम्बर को 12.20 बजे अपराह्न वित्तीय वर्ष 2018-19 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों पर सामान्य र्चचा तत्संबंधी विनियोग विधेयक जैसा विधान सभा में पारित किया जायेगा उस पर विचार होगा। इसके बाद 20 दिसम्बर को वित्तीय वर्ष 2018-19 के द्वितीय अनुपूरक अनुदानों पर सामान्य चर्चा तथा तत्सबंधी विनियोग विधेयक जैसा विधान सभा द्वारा पारित होगा उस पर विचार किया जायेगा। इसके बाद 21 दिसम्बर को विधायी कार्य और अन्य कार्य यदि कोई हो तो दिया जायेगा।
UP विधानमंडल का सत्र 18 से, चार दिन का होगा सत्र ,17 को होगी सर्वदलीय बैठक