कमलनाथ को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया, पर एलान हाईकमान ही करेगा

भोपाल,कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आज वरिष्ठ नेता कमलनाथ को विधायक दल चुन लिया है। केंद्रीय पर्यवेक्षक एके एंटोनी की उपस्थिति में उनके नाम का प्रस्ताव आरिफ अकील ने रखा और उसका समर्थन सज्जन सिंह वर्मा और इमरतीदेवी ने किया। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बुरहानपुर से निर्दलीय चुनाव जीत कर आये सुरेंद्र सिंह शेरा भैया की तरफ से भी कमलनाथ को विधयकों का नेता चुनने का प्रस्ताव रखा गया। अब विधायकों के फैसले की जानकारी एंटोनी की और से आलाकमान को दी जाएगी जहाँ से उनके नाम की बतौर सीएम घोषणा की जाएगी। इधर,कांग्रेस ने अपनी पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए विधायक दल की बैठक और उसमें पारित प्रस्ताव की जानकारी केंद्रीय नेतृत्व के साथ साझा कर अलग-अलग विधायकों की रायशुमारी की जानकारी आलाकमान को दी जाएगी वहां की अंतिम मुहर के बाद नाम का एलान किया जायेगा। इसी साथ पुरानी परंपरा का फिर निर्वाह कर एक पंक्ति का प्रस्ताव पारित कर फैसला आलाकमान को लेने हक सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *