हैदराबाद,तेलंगाना में मतदान से 1 दिन पहले वर्धानापेट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी के वाहन से 3 करोड़ रुपए नगद जप्त किए गए हैं। वारंगल की पुलिस ने जांच के दौरान प्रत्याशी के वाहन को नगद पैसों के साथ जप्त किया है।
वारंगल पुलिस के अनुसार यह रकम वोटरों के बीच बांटने के लिए ले जाई जा रही थी।वारंगल के पुलिस कमिश्नर वीर रविंद्र के अनुसार पुलिस को इस बात के सबूत मिले हैं, कि यह पैसा तेलंगाना जन समिति के उम्मीदवार पी देवैया की ओर से मतदाताओं को देने के लिए भेजे गए थे। पुलिस विभाग ने निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के साथ मिलकर यह कार्यवाही की है।
प्रत्याशी के वाहन से 3 करोड़ बरामद