बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मृत्यु के बाद रामगढ़ विधानसभा का चुनाव स्थगित

जयपुर,चुनाव आयोग ने अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। क्योंकि बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की हार्ट अटैक से आज मृत्यु हो गई। चुनाव आयोग ने रामगढ़ विधानसभा के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इसके पीछे कारण बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह की मृत्यु होना बताया गया है। इसके चुनाव की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। पर आम चर्चा में फिर नई विधानसभा में चलने वाले पांच साल के सत्रों के बीच 100 प्रतिशत उपस्थिति आज तक पूरी नहीं हो पाई है। लोगों में वास्तुदोष दंड कथाओं के अनुसार कहा जा रहा है कि नई विधानसभा में कभी भी 200 विधायकों का एक सदन नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *