MP में लोगों के पास इस चुनाव में लम्बी छलांग लगाने का मौका -मोदी

छतरपुर,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर कांग्रेस के प्रति हमलावर रहे,वही प्रान्त के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंश और शकुनि से कांग्रेसियों द्वारा किये जाने पर भी पलटवार किया। मोदी ने कांग्रेस पर बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता के लिए नहीं बल्कि जमानत बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने बुंदेलखंड की धरती से एंडरसन और क्वात्रोची जैसे लोगों को मामा कह कर पुकारा।
मोदी छतरपुर में शनिवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा, `राज्य मुसीबतों से घिरा था, इससे उबारने में भाजपा को 15 साल लग गए, अब प्रदेश के पास एक बड़ी छलांग लगाने का मौका है। अगर कांग्रेस फिर लौट आई तो वही दौर लौट आएगा, जो 55 साल तक चला। मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, कांग्रेस ने हमेशा समाज,जाति के आधार पर बांटने की राजनीति की है, वह अब भी ऐसा ही कर रही है। वोट पाने के लिए वह समाज को बांटने में लगी है। मोदी ने उनकी सरकार पर माल्या और नीरव मोदी जैसे लोगों को देश से बाहर जाने के आरोपों का कोई सीधा जबाब न देते हुए कहा कि कांग्रेस ये बताये की एंडर्सन मामा को नामदार के पिता वाली सरकार के कार्यकाल में क्यों रातों रात विमान से बाहर भेजा गया। उन्होंने तंज कस्ते हुए क्वात्रोची को कांग्रेसियों का मामा बताया। मोदी ने कहा की जब कांग्रेस उनसे मुकाबला नहीं कर पाई तो वह उनकी मां को घसीटने पर उतर आये,जिसे राजनीती का र भी नहीं आता। उन्होंने आगामी विधानसभा में कांग्रेस की स्थिति पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा, `कांग्रेस सत्ता पाने के लिए प्रयास नहीं कर रही है बल्कि जमानत बचाने का संघर्ष कर रही है। मोदी ने कहा, `भाजपा की सरकार आने के बाद बुंदेलखंड के हालात बदलने का काम किया गया है। यहां सिंचाई की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। यह सब शिवराज सरकार के नेतृत्व में किए गए काम से संभव हुआ है। इस इलाके की पानी की समस्या को दूर करने के लिए शिवराज ने तालाबों को कब्जों से मुक्त कराया है। प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से खजुराहो और फिर वहां से हेलिकॉप्टर से छतरपुर पहुंचे जहां भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *