मुंबई,बॉलीवुड में एक नया ट्रेंड शुरु हो गया है और वह यह कि एक्ट्रेसेस प्रेग्नेंट होने पर बेबी बंप वाली तस्वीरें जरुर पोस्ट करती हैं। ऐसे में प्रेग्नेंट नेहा धूपिया आखिर कैसे पीछे रह सकती थीं। अत: उन्होंने बेबी बंप के साथ ही बॉलीवुड की अनेक दिवाली पार्टियों में शरीक हुईं। इस बीच उन्होंने फैंस को ट्रेंडी और स्टाइलिश लुक से आकर्षित भी किया। फैशन के साथ उनके चेहरे पर एक अलग ग्लो साफ नजर आ रहा था, जिसे प्रेग्नेंट महिला में देखा जाता है। बहरहाल आपको बतलाते चलें कि नेहा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर दिवाली पार्टी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें नेहा, अंगद बेदी के साथ नजर आई हैं। दिवाली फोटोशूट के साथ नेहा की बेबी बंप वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। गौरतलब है कि नेहा ने इसी साल अंगद से गुपचुप शादी करके सभी को चौंका दिया था। इस अचानक हुई शादी के बाद आरोप लगे कि चूंकि नेहा प्रेग्नेंट हो चुकी थीं इसलिए आनन-फानन में गुपचुप शादी कर ली। यहां दोनों इन्हें अफवाह बताते हैं, लेकिन यह जरुर कहते हैं कि नेहा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही खुशखबरी भी मिल जाएगी।