बिग बॉस के घर में रोहित को हो रही परेशानी

मुंबई,बिग बॉस सीजन 12 अब अपने शबाब में आ चुका है, एक तरफ अनूप जलोटा और सबा खान घर से बाहर जा चुके हैं तो वहीं वाइल्ड कार्ड एंट्री रोहित सुचांती के लिए अनेक चुनौतियां खड़ी हैं। शो को दिलचस्प बनाने के लिए यह प्रयोग सफल भी रहा है। दरअसल कंटेस्टेंट के बीच में घमासान जारी है ऐसे में वाइल्ड कार्ड एंट्री रोहित सुचांती को बिग बॉस के घर में अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रतिभागियों ने रोहित की सेक्सुअलिटी को लेकर बातें की हैं और उनका मजाक भी उड़ाया है। हद तब हो गई जबकि श्रीसंत ने रोहित की एक्टिंग करते हुए कमर लचकाकर चलना शुरु कर दिया। इस प्रकार उन्होंने रोहित के चाल-ढाल का मजाक उड़ाया। इसके बाद रोहित के सपोर्ट में मां रजनी सुचांती सामने आई और एक खुला खत लिख दिया। इस खुले खत में उन्होंने लिखा कि ‘इतनी कम उम्र में रोहित ने इतना कुछ हासिल किया है। उन्हें परिवार और दोस्तों से प्यार मिला है। अगर यह सब बिग बॉस के लिए चुने जाने के योग्य नहीं है तो मुझे नहीं पता कि क्या होगा?’ रोहित की मॉं का कहना है कि ‘कोई कितना लायक है, इसका आंकलन उनकी उम्र के आधार पर नहीं किया जा सकता है।’ इस मॉं का दिल उन मजाक उड़ाने वालों की वजह से टूटा है जो कि उसकी चाल का मजाक बना रहे हैं। इससे समझा जा रहा है कि रोहित को बिग बॉस के घर में खासी परेशानी हो रही है, इसलिए भी वो अब चर्चाओं केंद्र में आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *