बिलासपुर,छत्तीसगढ़ में नामांकन फार्म खरीदने कलेक्टोरेट पहुंचे पेंड्रा के भाजपा नेता पूरन छाबरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। छाबरिया के खिलाफ कोर्ट ने दो स्थायी वारंट जारी कर रखे हैं। रिकार्ड में वे छह वर्ष से फरार हैं। कलेक्टोरेट से दबोचे गए नेताजी को पहले सिविल लाइन थाने लाया गया, वहां पेंड्रा थाने भेजा गया। देर शाम उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।
छाबरिया सोमवार दोपहर करीब दो बजे अपने समर्थकों के साथ कलेक्टोरेट के सामने पहुंचे। वहां पर समर्थकों ने जमकर नारे लगाए। पुलिस ने नियमों का हवाला देते हुए भीड़ के साथ परिसर में जाने से उन्हें रोक दिया। इसके बाद छाबरिया अपने पांच समर्थकों नामांकन काउंटर पर पहुंच फार्म ले ही रहे थे कि ड्यूटी पर तैनात एसडीओपी व पुलिसकर्मियों ने छाबरिया को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार छाबरिया के ढाबा में वर्ष 2012 ने आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी थी। इस कार्रवाई का विरोध करते हुए उनके साथ उनके रिश्तेदार व समर्थकों ने अफसरों के साथ अभद्रता व मारपीट की थी। इसी तरह वर्ष 2015 में भी छाबरिया, उनके रिश्तेदार व समर्थकों ने बिजली बिल वसूली करने गए अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट व बलवा किया था।
नेताजी पहुंचे तो थे नामांकन फार्म लेने, लेकिन पुलिस ने कर लिया अरेस्ट