PM -CM को बोले थे अपशब्द,योगी की पुलिस ने BJP विधायक के बेटे के खिलाफ दर्ज की FIR

वाराणसी,हमेशा विवादों में रहने वाले भदोही के भाजपा विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी एक बार फिर विवादों में घिर गए है,इस बार उन्हें अपने बेटे की करतूत की वजह से शर्मसार होना पड़ा है,जबकि उनके बेटे के खिलाफ योगी की पुलिस ने FIR दर्ज की है. दरअसल उनके पुत्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया जो व्हाट्सअप पर तेजी से फ़ैल गया इसी को देखते ही उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का उनके खिलाफ शिकायत बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के शोध छात्र इतेंद्र चौबे ने लंका थाने में दर्ज कराई थी । ऑडियो में भदोही विधायक का पुत्र दीपक त्रिपाठी जान से मारने की धमकी देता हुआ सुना जा रहा है। हालांकि विधायक त्रिपाठी ऑडियो को फर्जी बताते हुए इसके पीछे शहर के एक नामी आदमी का हाथ बता रहे हैं. वह जल्द ही इसके पीछे जिन लोगों ने काम किया है उसके नाम उजागर करने की बात कह रहे है। इधर,इतेंद्र चौबे ने कहा कि दीपक जानते-समझते हुए भी पीएम व सीएम को गालियां दे रहा है ताकि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *