साधु-संतों की खुशियां,राम वन गमन पथ यात्रा का भव्य शुभारंभ,जगह-जगह स्वागत

सतना, मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम वनवास के दौरान मध्यप्रदेश के जिन स्थानों से होकर गुजरे थे, उस राम पथ को विकसित करने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संकल्प के साथ आज कांग्रेस ने राम वन गमन पथ यात्रा चित्रकूट से प्रारंभ की।
विधिवत पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई भगवान राम की यह रथ यात्रा कामदगिरी पर विराजे कामतानाथ जी के प्रथम मुखार बिंदु के दर्शन के बाद शुरू हुई।
यात्रा के लिये एक भव्य और आकर्षक रथ बनाया गया, जिसे पौराणिक स्वरूप दिया गया है। रथ पर विराजे मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम और माता सीता की तस्वीर की साधु-संतों ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन गाकर खुशियां मनाईं। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा के साथ भगवान राम के दर्शन किये और जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा तेरह दिनों तक चलेगी। राम रथ उन-उन क्षेत्रों से गुजरेगा, जहां-जहां मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम ने अपने चैदह वर्ष के वनवास काल में से ग्यारह वर्ष दो माह का समय व्यतीत किया।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर स्थानीय विधायक नीलांशु चतुर्वेदी, यात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला, राजेन्द्र मिश्रा, दीपक त्रिपाठी सहित समिति के पदाधिकारी, कांगे्रसजन और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *