जोधपुर,जोधपुर हवाई अड्डे से पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह चारों लोग एयर इंडिया की फ्लाइट में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे जिसके बाद इनको हिरासत में लिया गया। पहले खबर थी कि 6 लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन फिर खबर आई की चार को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों की आपत्तिजनक भाषा को देखते हुए सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया। पुलिस और डॉग स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंची सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया। पकड़े गए चारों लोगों के सामान की भी तलाशी ली गई और विमान को भी चेक किया गया। फिलहाल हिरासत में लिए गए चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी एयरपोर्ट प्रशासन और पुलिस ने इस संबंधी कुछ नहीं कहा है।
जोधपुर हवाई अड्डे से 4 संदिग्ध हिरासत में लिए