मुंबई,भारत के प्रमुख बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने एटीएम से नगदी निकालने की दैनिक सीमा में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। एसबीआई के ग्राहक 31 अक्टूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपए नगदी ही एटीएम से निकाल सकेंगे, अभी यह सीमा 40 हजार रुपए है। एसबीआई ने ब्रान्चों में भेजे आदेश में कहा है कि एटीएम ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए और डिजिटल-कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैश निकासी सीमा को घटाने का फैसला किया गया है। क्लासिक और मीस्टरो प्लैटफॉर्म पर जारी डेबिट कार्ड से निकासी सीमा को घटाया गया है। कैश निकासी सीमा में कटौती फेस्टिवल सीजन से ठीक पहले हुई है।
SBI नगदी निकासी में कटौती कर रहा,ATM से एक दिन में निकाल सकेंगे 20 हजार