नई दिल्ली,सरकारी क्षेत्र के 3 बैंक देना बैंक, विजया बैंक और बैंक आफ बड़ौदा का विलय होगा। वित्त मंत्री अरुण जेतली ने सोमवार को कहा कि तीनों बैंकों के मर्जर से एक मेगा बैंक बनेगा। इससे पहले, एसबीआई में 5 बैंकों का विलय हो चुका है। वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार के अपने आकलन के आधार पर बैंकों के मर्जर का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि कमजोर बैंकों का मजबूत बैंकों के साथ मर्जर करने का फैसला किया गया है। इन सुझावों पर बैंकों का बोर्ड अपना फैसला करेगा।
जेतली ने बताया कि बैंक बोर्ड तुरंत ही इस बारे में बैठक करेंगे और इस प्रक्रिया पर बात करेंगे। बोर्ड के निर्णय के बाद बैंकों के मर्जर पर एक स्कीम बनेगी। इससे पहले, फाइनेंशियल सर्विसेस सेक्रेटरी राजीव कुमार ने बताया कि सरकार ने देना बैंक, विजया बैंक और बैंक आफ बड़ौदा के मर्जर का फैसला किया है। तीनों बैंकों के मर्जर से देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा।
देना-विजया और बैंक ऑफ बड़ौदा का होगा विलय, देश का बनेगा तीसरा सबसे बड़ा बैंक