घर लौट रहे दो भाईयों को ट्रक ने कुचला,मौत

जबलपुर, रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे एक्टिवा सवार दो भाईयो को तेज रफ्तार ट्रक ने मौत की नींद सुला दिया। यह घटना बीती रात रेलवे पुल नंबर ३ गोलछा बारात घर के समीप हुई। एक्टीवा को टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक मौके से भाग खड़ा हुआ, जिसे सूचना मिलते ही पुलिस ने गोराबाजार के पास बेरीकेट लगाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची केंट पुलिस दोनों भाईयों को जिला अस्पताल लेकर पहुंंची। डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत छोटे भाई को मृत घोषित करते हुए बड़े की हालत बेहद नाजुक होने पर रेफर कर दिया। रात में परिवार के सदस्य बड़े भाई को उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंंचे, जहां उसकी भी मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों भाइयों के शव पोस्टमार्टम के लिए मेडीकल कालेज भेज दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि मदनमहल महानद्दा के समीप रहने वाल 29 वर्षीय तरुण खत्री रात में सतना से लौट रहे अपने छोटे भाई विशाल को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गया था। रात करीब 12 बजे दोनों भाई एक्टिवा से घर लौट रहे थे। वे गोलछा बारात घर मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीआर 9717 के चालक संजीत कुमार ने एक्टिवा सवार दोनों भाईयों को रौंद दिया। हादसे की आवाज सुनकर निकले रहवासियों ने पुलिस को दुर्घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार ट्रक चालक को पकड़ने वायरलेस सेट पर कॉल किया और गोराबाजार पुलिस ने उसे दबोच लिया।
मौत का कारण अंधेरा
छावनी इलाके में कुछ सड़कों पर रात के वक्त स्ट्रीट लाइट बंद हैं। खासकर जहां पर हादसा हुआ वह सड़क भी गड्ढ़ों से पटी पड़ी हैं। यहां पर स्ट्रीट लाइटें भी बंद हैं। हादसे का कारण ही अंधेरा होना बताया जा रहा हैं और दो लोगों की मौत हो गयी। जबकि यह शहर का सबसे वीवीआईपी इलाका हैं। आज दो सगे भाई की मौत हुई हैं आने वाले दिनों में अन्य शहरवासी भी हादसों का शिकार होंगे। इसलिये जरुरी हैं कि वेंâट बोर्ड निगम प्रशासन जागे। गड्ढ़ों को भरा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *