नई दिल्ली,पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाला मामले में मुंबई की सीबीआई अदालत से इलाहाबाद बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ ऊषा अनंत सुब्रमण्यम को राहत मिली है। विशेष अदालत ने ऊषा को एक लाख रुपये के श्योरिटी बॉन्ड पर जमानत दे दी है। करीब 14 हजार करोड़ के घोटाले में नाम आने के बाद ऊषा अनंतसुब्रमण्यम पर सख्त कार्रवाई की गई थी। सरकार ने पीएनबी की पूर्व प्रबंध निदेशक तथा इलाहबाद बैंक के पूर्व एमडी पद पर तैनात ऊषा को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। मामले की जांच कर रही सीबीआई की चार्जशीट में ऊषा का भी नाम था। ऊषा ने पीएनबी में दो बार अहम पदों पर काम किया। पहली बार उन्होंने जुलाई 2011 से नवंबर 2013 तक पीएनबी में कार्यकारी निदेशक के रूप में काम किया। दूसरी बार उन्होंने अगस्त 2015 से मई 2017 के बीच बैंक के एमडी के बतौर काम किया।
पीएनबी घोटाले मामले में ऊषा अनंतसुब्रमण्यम को सीबीआई कोर्ट ने दी जमानत