हरिद्वार,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद उनकी अस्थियों को आज गंगा की पवित्र धारा में प्रवाहित किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार किया गया। अटल जी का अस्थि कलश हर की पौड़ी पहुंचा। श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ लोगों ने अपने प्रिय नेता को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। हरिद्वार का गंगा घाट लोगों से भर गया है। हरिद्वार में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग मकान की छतों पर खड़े हैं और अपने प्रिय नेता को भावुक विदाई दे रहे हैं। अटल जी की अस्थि कलश यात्रा शुरू हो चुकी है। इसमें गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं। यात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए हैं और अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। शाह व राजनाथ हाथ जोड़ कर व हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार कर रहे हैं। यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम व अटल जी के सम्मान में नारे लग रहे हैं।
बेटी नमिता ने हरिद्वार में अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां गंगा में प्रवाहित की