मुंबई,बॉलिवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी शादी के योजना के बारे में खुलासा किया है। फिल्म ‘इश्कजादे’ से डेब्यू करने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर हमेशा चर्चा में रहते हैं। बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बेटे अर्जुन की इस समय फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर ने कहा है कि जब अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और अर्जुन की छोटी बहन अंशुला की शादी हो जाएगी उसके बाद ही वह अपनी शादी के बारे में सोचेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इस सब में कितना समय लगेगा और हो सकता है कि इसमें 4-6 साल भी लग जाएं। सोनम की शादी को याद करते हुए अर्जुन ने बताया, उस शादी में अनिल कपूर सबसे ज्यादा खुश थे क्योंकि वहां आए सभी लोग उनसे कह रहे थे कि वह सोनम के पिता जैसे नहीं लग रहे हैं। लोगों ने उनसे यह भी कहा था कि ऐसा लग रहा है कि उनकी बहन की शादी हो रही है। गौरतलब है कि इस समय अर्जुन कपूर अपनी अगली फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके ऑपोजिट ‘इश्कजादे’ में उनकी को-स्टार रहीं परिणीति चोपड़ा दिखाई देंगी। इसके अलावा वह ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ में भी काम कर रहे हैं जिसका डायरेक्शन राज कुमार गुप्ता कर रहे हैं।
भतीजी रिया व बहन अंशुला के बाद अपनी शादी करेंगे अर्जुन कपूर