एम्स के डॉक्टर योगेश जैन पहुंचे भिलाई,डेंगू से अब तक हो चुकी 17 मौते,30 अभी भी आईसीयू में

भिलाई,जिला कलेक्टर उमेश अग्रवाल ने डेंगू फैलने पर ब्रिफिंग में बताया कि डेंगू मामले में लगातार अब कमी आते जा रही है। लोंगेा से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चूकि जिले में लगातार बारिश हो रही है, इस वजह से कई घरों के कूलरों में पुन: पानी भर जा रहा है और उसका लार्वा 72 घंटे मेें डेवलप हो जाता है, एसी स्थिति में प्रत्येक मोहल्ले में दस दस व्यक्तियों की टीम बनाकर उसमें एक व्यक्ति को लीडर मानकर घरों में रखे कूलर के पानी को निकाल कर पूरा सुखाने का काम करें और कूलर को हमेशा सूखा रखें। हमारे अधिकारी व प्रशासन के लोगों द्वारा लोगों को इस संबंध में लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी लोग विरोध कर रहे हैं कि हम कूलर से पानी नही निकालेंगें ऐसे में डेंगू महामारी पर नियंत्रण कर पाना बड़ी चुनौती होगी। आज खुर्सीपार के एक पार्षद अनिल सिंह की कूलर खाली करने के मामले में टीम के लोगों के साथ जमकर बहस भी हुई और मौके पर पुलिस को बुलाना पड गया। ऐसे में जनप्रतिनिधि इस तरह का व्यवहार रखेेेंगे तो आम जनता को कैसे समझा पायेंगे।  जिलाधीश उमेश अग्रवाल ने आगे बताया कि जिला प्रशासन ने डेंगू के फैलने को गंभीरता से लेते हुए आज 5384 कूलरों को खाली कराया। साथ ही 360 कूलर नीचे उतरवाया। इसक अलावा अब तक 19 किलोमीटर नाली की सफाई भी प्रशासन द्वारा कराया गया। इसके अतिरिक्त फागिंग मशीन एवं हैण्ड स्प्रे से स्कूल, आंगनबाड़ी एवं सभी वार्डोँ में धुआं छोड़ा गया।उन्हेांने कहा कि लोग कामकाज से लौटने के बाद शाम के समय अब इवनिंग चौपाल लगाने की तैयारी कर रहा है ताकि इस चौपाल मे ंडेंगू से बचाव के बारे में जानकारी देकर लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सके। श्री अगवाल ने आगे बताया कि बुखार से पीडि़त कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र का सीधे जिला अस्पताल या अपने पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सीधे पहुंच कर इलाज करायें। इधर उधर किसी भी डाक्टर के पास ना जाये और ना ही अपने मन से दवा का सेवन करें। मरीज की स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर करने की आवश्यकता पडेगी तो तत्काल उसे प्रशासन अपने संसाधनों से इलाज के लिए उचित स्थान पर भिजवायेगा। सेक्टर 9 सहित सारे अस्पतालों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। लोग अपने घरों से स्वत: कूलर का पानी निकालें। प्रशासन को मजबूर न करें नही तो कूलरों व टंकियों में छेद करना पड़ेगा।  उन्होंने बताया कि दिल्ली एम्स में डॉ. योगेश जैन व शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल जिंदल ने भी 1996 में जब दिल्ली में डेंगू हुआ था तो वहां भी चार सौ लोगों की मौत हो गई थी, उनके अनुभवों का भी लाभ प्रशासन ले रहा है। इस संबंध में डॉ. योगेश जैन ने बताया कि प्लेटसलेट को लेकर मरीज व परिजन घबराये नही। धैर्य से काम ले। डेंगू के और 5 मरीज मिले कलेक्टर ने बताया कि आज डेंगू से पीडि़त और पांच मरीज मिले हैंं। वहीं अब तक 78 मरीज मिले है। पीडि़तों को अस्पताल पहुंचाने 4 अतिरिक्त नि:शुल्क वाहन की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे बताया कि जुलाई अगस्त में कुल 1349 लोग भर्ती हुए  वहीं अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अभी भी 30 लोग आईसीयू में भर्ती है।बीएसपी प्रशासन ने दिखे नाराज, कलेक्टर उमेश अग्रवाल डेंगू महामारी की तरह फैल रहा है। पूरा अमला लगा हुआ है। अनेको समाजसेवी व व्यापारी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं लेकिन बीएसपी प्रबंधन का पूरा सहयोग नही मिल पा रहा है। इसलिए वे बीएसपी प्रबंधन के प्रति नाराज दिखाई दे रहे थे। उन्होंने बीएसपी जनस्वास्थ्य अधिकारी के के यादव को स्पष्ट निर्देश दिये कि  टाउनशिप में अधिक स्वास्थ्य कैम्प लगाये और लोगों को कूलर से पानी निकालने जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *