जिसे एक्सीडेंट समझ रहे थे,वह तो निकला बच्ची से जबरन ब्याह रचाने का मामला

छिंदवाड़ा,सड़क दुर्घटना में तबाह होने से बची अनुसूचित वर्ग की नाबालिग का मामला प्रकाश में आया है, जिसे पहले साधारण एक्सीडेंट का मामला समझा जा रहा था, लेकिन परिजनों के ब्यान से अपहरण का मामला बन गया है, चौरई क्षेत्र के लोग इसे लव जिहाद से जोड़कर देख रहे हैं।…
छिंदवाड़ा ग्रामीण अंचलों में गरीब परिवार की मासूम बच्चियों को गुमराह कर और शादी का झांसा देकर बर्बादी की ओर ले जाने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कमसिन कम उम्र की बेटियों को गुमराह कर गुमनामी के गर्त में ले जाने सहित धर्मांतरण की कहानी भी सामने आती ही रहती है। ताजा मामला चौरई विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ से प्रकाश में आया है, जिसमें सोलह वर्षीय नाबालिग 9 वी की छात्रा को घर छोड़ने के बहाने अपहरण कर ले जा रहे युवक पर पीड़ित बालिका ने आरोपी की बहन के कहने पर मोटर साईकिल पर बैठ गई, बहन रास्ते में उतर गई और आरोपी उसे बलपूर्वक साथ ले जा रहा था, तभी उसे शादी करने व परिवार में अच्छे से रखने का लालच देने लगा। इसके बावजूद जब नाबालिग विरोध करने लगी तो भी नहीं माना इसी तनातनी में मोटरसाईकिल दूसरी मोटर साईकिल से टकरा गई और स्कूली छात्रा दुर्घटना की शिकार होकर जिला अस्पताल पहुंच जाने के कारण तबाह होने से बच गई, लेकिन अब बड़ी समस्या यह सामने आ गई है कि ढंग का उपचार कराने में भी उसका परिवार सक्षम नहीं हैं। सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर भले ही समानता का प्रयास कर रही है, लेकिन सुरक्षा की कमी के कारण ऐसी घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही है।
पीड़िता के पिता ने लगाई गुहार
मेरी तीन बेटी और एक बेटा है सबसे छोटी बेटी 16 वर्ष की है जो नवी कक्षा में पढ़ रही है। यदि एक्सीडेंट नहीं होता तो उसे तबाह कर मुसलमान बना दिया जाता या उसका दैहिक शोषण कर बेच दिया जाता। प्रेम प्रसंग का मामला बताकर हमें बदनाम कर दिया जाता। दुर्घटना में उसे काफी चोट लगी है, और सही ढंग से इलाज कराने के पैसे भी नहीं है। पिता ने आरोपी व उसकी बहन को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।
इनका कहना है
हम इसे साधारण एक्सीडेंट का मामला समझ रहे थे, लेकिन लड़की के मां बाप एवं लड़की के कथन के अनुसार यह अपहरण का मामला हो गया है। यह काफी गंभीर मामला है, अत: अब जो भी नियमानुसार कार्यवाही होगी हम जरुर करेंगे, ऐसा कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
महेन्द्र मिश्रा
थाना प्रभारी चौरई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *