ग्वालियर,मंगलवार को ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट संगठन ने मोटर व्हीकल संशोधन बिल रद करने की मांग को लेकर शहर में टेंपो, ऑटो और वैन नहीं चली ।ऑटो चालकों की हडताल के कारण सुबह स्कूली बच्चों को लेने न तो ऑटो-वैन उनके घर पहुंची और न ही यात्रियों को सवारी वाहन मिले जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
मोटर व्हीकल संशोधन बिल लोकसभा में पास हो गया है अब इसे राज्यसभा की मंजूरी का इंतज़ार है।पिछले दिनों गाड़ियों के इंश्योरेंस प्रीमियम बढ़ा दिए गए थे। प्रदर्शनकारी इसकी वापसी की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा ये लोग पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग भी कर रहे है। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के आह्वान पर मोटर व्हीकल अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में यह हड़ताल की जा रही है। सोमवार को स्कूली ऑटो व वैन चालकों ने पालकों को सूचित कर दिया था कि मंगलवार को वह हड़ताल पर रहेंग, इसलिए बच्चों को स्कूल लेने व छोड़ने के लिए नहीं आएंगे।ऑटो चालकोंं की हडताल के कारण बस स्टेड तथा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियोंं को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना वही टेम्पों चालकोंं को आज खूब सवारियां मिली। ऑटों की हडताल के चलते पुलिस भी चौकन्नी रही।
ऑटो चालक रहे हडताल पर लोगोंं को हुई परेशानी