जबलपुर,बेलबाग थाना अतंगर्त बाई का बगीचा क्षेत्र में आबकारी अमले ने एक घर में दबिश देकर १० ब्रांड की महंगी-महंगी शराब जप्त की। ये महंगी शराब करीब पौने ४ लाख की बताई जा रही हैं। १४ पेटी शराब घर में क्यों रखी थी, आरोपी मुन्नालाल जायसवाल ने तरह-तरह के बहाने बनाये। लेकिन उसकी एक भी बहाने बाजी नहीं चली। आबकारी पुलिस को चाबी नही मिलने पर जब अलमारी तोड़ने को कहा तो घर में मौजूद महिला ने अलमारी की चाबी दे दी। अलमारी खुलने पर उस में से शराब का जखीरा निकला। अलमारी में कपड़े व पैसे रखे जाते हैं। लेकिन कोई सोच भी नही सकता कि अलमारी में शराब का जखीरा मिलेगा आबकारी विभाग के पास मुखबिर की पुख्ता सूचना थी, और आबकारी विभाग ने छापे की कार्रवाई की तो हडवंâप मच गया। आबकारी विभाग ने मुन्नालाल जायसवाल को लेकर आबकारी वंâट्रोल रुम पहुंचा, जहाँ उससे पूछताछ की जा रही। आखिर इतनी शराब कहां से लाया आबकारी अफसर कह रहे हैं कि शराब का जखीरा देखकर लग रहा है कि घर से ही मिनी बार चलता था। सहायक आबकारी अधिकारी पीके जैन ने बताया कि अवैध शराब बेचने वालो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा हैं इस दौरान मुखबिर की पुख्ता सूचना पर बेलबाग थाना क्षेत्र के बाई का बगीचा इलाके गली नंबर ३ में मुन्नालाल जायसवाल के घर पर छापा मारा गया। इस दौरान मुन्नालाल ने कई तरह के बहाने बनाये और अलमारी की चाबी न देने पर आबकारी को गलतफहमी होने की बात कहने लगा, लेकिन उसकी बहाने बाजी नही चली। चाबी लेकर अलमारी का ताला खोला तो आबकारी भौंचक्के रह गये अलमारी में भारी जखीरा निकला। सहायक आबकारी पी के जैन ने बताया कि मुन्ना लाल घर से मिनी बार चलाता रहा और लोगों को घर पर शराब पिलाता था।
इन महंगें ब्रांडों की शराब मिली…………..
अलमारी के अंदर से रॉयल चैलेंज, रॉयल सिलेक्ट, मैजिक मूवमेंट, ब्लेंडरप्राइड, इम्पीरियल ब्लू, १०० पाइपर, टीचर ५०, सिमरन ऑफ, बकार्डी रम, एंटी क्यूटी ब्लू, जैसे अंग्रेजी शराब के ब्रांड को बरामद कर लिये है। अब जांच की जा रही है कि इतनी सारी शराब की पेटियां मुन्ना जायसवाल कहां से लाया। क्या उसके शराब माफिया से संबंध हैं, या फिर वह अलग-अलग दुकानों से परमानेंट या कुछ बंधी दुकानों से रियायती रेट पर परमानेंट ग्राहक के रुप में खरीदता था। आबकारी विभाग पूरे मामलें की छानबीन कर रहा हैं।
घर में बना था अवैध बार,अलमारी में सजी थी शराब दुकान