पहले टेस्ट मैच में भारत 31 रनों से हारा

बर्मिंघम,टीम इंडिया को यहाँ पहले मैच में 31 रनों से हार का सामना करना पड़ा कप्तान कोहली और हार्दिक पंड्या के प्रयास नाकाफी साबित हुए और अंत में भारत को मैच गवाना पड़ा.आज सबेरे कार्तिक के जल्दी आउट हो जाने के बाद हार्दिक और कोहली ने टीम को जीत की और ले जाने का भरपूर प्रयास किया,लेकिन स्टोक्स एक ही ओवर में पहले कोहली और फिर शमी को आउट करके भारत को दो झटके दिए जिसकी वजह टीम इंडिया अंत तक नहीं उबेर सकी अंततः 162
रनों पर पूरी टीम ढेर हो गई.इसी के साथ बर्मिंघम में मेहमान टीम भारत एक बार फिर जीत के करीब पहुंचकर भी उसे हासिल नहीं कर पायी। भारतीय टीम ने आज तक इस मैदान पर टेस्ट नहीं जीता है। भारतीय टीम चौथे दिन 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में 162 रनों पर ही सिमट गयी। भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली ने सबसे अधिक 51 और हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाये। बाकि के बल्लेबाज सस्ते में ही पेवेलियन लौट गये।
भारत ने चौथे दिन सुबह पांच विकेट पर 110 रनों से आगे खेलना शुरू किया। दिन के पहले ही ओवर में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने दिनेश कार्तिक को डेविड मलान के हाथों कैच कराकर भारत को पहला झटका दिया।
इसके बाद ऑलराउंडर पंड्या उतरे। विराट और पंड्या ने स्कोर बढ़ाना शुरु किया दोनों ने सातवें विकेट के लिए 29 रन जोड़े। पंड्या ने कुछ अच्छे शॉट्स खेले लेकिन तभी बेन स्टोक्स ने विराट को एलबीडब्ल्यू कर भारत को करारा झटका दिया। कोहली ने इस पर रिव्यू लेने का फैसला किया लेकिन रिव्यू में साफ हो गया था कि गेंद सीधा विकेटों में जा रही है। कोहली ने इससे पहले अपना 17 अर्धशतक पूरा किया। स्टोक्स ने इसी ओवर में मोहम्मद शमी को विकेट के पीछे कैच कराकर भारत का आठवां विकेट गिरा दिया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इशांत शर्मा ने 11 रन बनाए। उन्होंने कुछ अच्छे शॉट्स खेले पर तभी आदिल रशीद की एक गुगली पर वह एलबीडब्ल्यू हो गए। वहीं इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दूसरी पारी में 4, जबकि स्टुअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन ने 2-2 विकेट लिए।
इससे पहले भारत ने इंग्लैंड की पहली पारी के 287 रनों के जवाब में कप्तान विराट कोहली के 149 रनों की बदौलत 274 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 13 रनों की बढ़त मिली थी। वहीं आर अश्विन ओर ईशांत शर्मा ने दूसरी पारी में मेजबान टीम को टिकने नहीं दिया और 180 रनों पर ही आउट कर जीत की उम्मीदें जगा दीं लेकिन लक्ष्य का पीछा करते हुए शीर्ष भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर नाकाम रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *