बर्मिंघम,पहले टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी.खेल ख़त्म होने के वक़्त उसने 9 विकेट के नुक्सान पर 285 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया था.इंग्लैंड बर्मिंघम में पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी कर रहा है,हालाँकि लंच तक उसने एक विकेट पर 83 रन बना लिए थे। जेनिंग्स 38 और रूट 31 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन उसके बाद के दोनों सत्रों भारत ने शानदार गेंदबाजी कर फिरंगियों के लिए कई मुसीबतें कड़ी किन,इन दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर विकेट गिरने के बाद भी स्कोर बढ़ाना जारी रखा। रुट ने 80और बैर्स्तोव ने 70 रन की पारी खेली जबकि अच्छा खेल रहे जेनिंग्स 42 रन बना कर आउट हुए, टीम इंडिया की ओर से अनुभवी स्पिनर आऱ अश्विन को 4 विकेट झटकने में सफलता मिलीं। शमी ने दो उमेश तथा इशांत ने एक-एक खिलाडी को आउट किया.इसके पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दोनो देशों के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मैदानकर्मियों ने आउटफील्ड पर काफी पानी डाला है और बारिश से नमी भी बनी हुई है।
पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सकी इंग्लैंड की टीम