अब भंसाली की फिल्म में दिख सकते हैं टाइगर!

मुंबई,अपने ऐक्टिंग, डांस, स्टंट्स वाले टैंलट से टाइगर श्रॉफ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। टाइगर के हाथ में पहले से ही कई प्रॉजेक्ट्स की भरमार है। खबर है कि वे अब संजय लीला भंसाली की एक फिल्म में भी नज़र आ सकते हैं। दरअसल टाइगर भंसाली के जुहू ऑफिस के बाहर नज़र आए। उन्होंने वाइट शर्ट और डार्क ब्लू डेनिम पैंट पहन रखी थी। बता दें कि इससे पहले टाइगर के पापा जैकी श्रॉफ भी संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘देवदास’ (2002) में नजर आ चुके हैं। टाइगर की आनेवाली फिल्मों पर एक नजर डालें तो वह ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर 2’ की तैयारी में इन दिनों लगे हैं। खबर है कि सिदधार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन भी इस फिल्म में कैमियो रोल में नज़र आएंगे। पुनीत मल्होत्रा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल 23 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में टाइगर के साथ दो ऐक्ट्रेसेस डेब्यू करने जा रही हैं, जिनमें से एक हैं चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे और दूसरी ऐक्ट्रेस हैं तारा सुतारिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *