केबल डाल रहे छह मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत

बरेली,बरेली शहर में पीलीभीत बाईपास पर एक मोबाइल कंपनी का केबल डालने के लिए सड़क किनारे गड्ढे में उतरे आठ मजदूर अचानक मिटटी धंसने से दब गए, जिससे उनमें से छह की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पीलीभीत बाईपास पर एक स्कूल के सामने मोबाइल की केबल बिछाने के लिए बीती रात खोदाई के दौरान मिट्टी का टीला अचानक मजदूरों पर गिर गया, जिसमें आठ लोग दब गए। इस घटना में हाबू (40), मोहिरुल (20), नजीमुल (22), नजीम (25), कौसर (27) और हसन (30) नामक मजदूरों की मौत हो गयी। हादसे में घायल दो अन्य मजदूरों का इलाज किया जा रहा है। मामले की मजिस्ट्रेट से जांच कराने के आदेश दिए गए हैं। हादसे के शिकार लोग पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर इसीलिए के निवासी बताए जाते हैं। केबल बिछा रही पंजाब के मोहाली की फर्म पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर धीर सिंह व और ड्रिल मशीन संचालक अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। ठेकेदार और कंपनी के लोगों की पुलिस तलाष कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *