जबलपुर, कटंगा स्थित भूमिका अपार्टमेंट के छटवें माले से गिरे हर्ष पांडे की मौत की मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली हैं। इस मामलें में पुलिस ने लव स्टोरी के एंगल की जांच की तो यह खुलासा हुआ कि फेसबुक, वाट्सएप पर एक लड़की से हर्ष की अच्छी दोस्ती थी, और दोनों दोस्त थे। यह दोस्ती लव स्टोरी में बदल गयी और लव स्टोरी में ब्रेकअप आ गया। इसी कारण वह परेशान हो गया और उसने अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया, लेकिन यह दांवा किया जा रहा है कि पुलिस इस मामलें की तह तक पहुंच गयी। अधिवक्ता समुदाय का इसी मामलें में संदिग्धों की हत्या पर मामलें को लेकर विवाद हो गया था, लिहाजा पुलिस इस मामलें में पूंâक-पूंâककर कदम रख रही थी। पुलिस सूत्रों पर भरोसा किया जाये तो हर्ष पांडे केस की मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली हैं। बताया गया हैं कि मृतक के परिजन जिस लड़की पर संदेह जता रहे थे, उस लड़की से पुलिस ने पूछताछ की तो लव स्टोरी की दास्तां सामने आयी, हर्ष और इस लड़की के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों प्रेंâड थे। यह प्रेंâडशिप लव स्टोरी में बदल गई। इस बीच हर्ष का लड़की के साथ बे्रकअप हो गया। यही ब्रेकअप के कारण हर्ष परेशान हो गया था। वह बार-बार लड़की से पेâसबुक, वाट्सएप पर चैिंटग किया करता था। जिसमें दोनों के बीच अंतराल आ गया था। पुलिस ने मृतक और लडकी का पेâसबुक और वाट्सएप चैक किया तो, चौकाने वाले तथ्य सामने आये। बताया गया है कि घटना दिनांक को हर्ष पांडे अपनी इस गर्ल प्रेंâड से चैिंटग कर रहा था। इस दौरान लंबी बात चली, बातों ही बातों में ऐसी कुछ बातें हुई जिससे हर्ष मानसिक अवसाद में चला गया और कटंगा स्थित भूमिका अपार्टमेंट से वूâदकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस कुछ और तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही हैं इसके बाद पूरे मामलें का खुलासा करेंगी।
हर्ष पांडे के मौत की मिस्ट्री सुलझी लव स्टोरी में ब्रेक से की खुदकुशी