विदिशा, जिले के गुलाबगंज में अचानक तीन मंजिला मकान ढहने से अफरा तफरी मच गई है| मकान के मलबे में कुछ लोग दब गए हैं. सूचना मिलते ही प्रसाशन की टीम भी मौके पर पहुंची गई है. राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. मालमे बे दबे तीन लोग को निकाल लिया गया है, वहीं कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. जिसके चलते उनका रेस्क्यू अभियान जारी है.
जानकारी के मुताबिक जो बिल्डिंग गिरी है वो सालों पुरानी बताई जा रही है. सोमवार दोपहर हुए इस हादसे की सूचना पर तहसीलदार, पुलिस प्रशासन सहित आला अधिकारी मुकर पर पहुँच गए हैं. रेस्क्यू किया जा रहा है, बिल्डिंग गिरने के बाद तीन लोगों को निकाल लिया गया है, जिन्हे अस्पताल पहुँचाया गया है. वहीं दो और लोगों के दबे होने की आशंका के चलते मलवा हटाया जा रहा है.
यह मकान कैलाश चौरसिया का है, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ यहाँ रहता था. बिल्डिंग गिरते ही हड़कंप मच गया. इलाके में चहल पहल थी, जिसके चलते बिल्डिंग गिरते ही अफरा तफरी मच गई. मलबे का ऊंचा ढेर लग गया है. जिसमे दबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है. तीन लोगों को तत्काल निकाल लिया गया है
विदिशा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी