नई दिल्ली,केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) काउंसिल की 28 वीं बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और तीसरी बार उत्पादों से जीएसटी की दर घटा दी गई। बैठक में 35 से ज्यादा उत्पादों पर जीएसटी दर घटा दी गई है। साथ ही सैनेटरी नैपकिन को जीएसटी के दायरे से बाहर कर दिया है।
सेनेटरी नैपकिन के साथ ही, स्टोन, मार्बल, राखी और लकडिय़ों की मूर्तियां और साल के पत्ते से भी जीएसटी हटा लिया है। इसके अलावा 28 फीसदी वाले कई प्रोडक्ट्स पर जीएसटी को कम किया गया है। बैठक के दौरान शुगर सेस पर सिर्फ रिपोर्ट सौंपी गई, हालांकि शुगर सेस लगाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। बयान के मुताबिक जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक सितंबर में केरल में होगी। गौरतलब है कि जीएसटी दर पहले भी दो बाद बदली जा चुकी है।
व्यापारियों को राहत
वित्त मंत्री गोयल ने बताया कि छोटे व्यापारियों को अब 5 करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले ट्रेडर्स हर महीने जीएसटी जमा करेंगे। लेकिन, उन्हें तिमाही रिटर्न फाइल करने की जरूरत नहीं है। रिटर्न फॉर्म को दो आसान फॉर्मेट सुगम और सहज में लाया जाएगा। कुल 46 संशोधन किए गए हैं, जिन्हें सदन में पास कराया जाएगा।
इन पर घटाया टैक्स
लीथियम आयन बैटरी, बैटरी वाली गाडिय़ां, वॉटर कूलर, फोर्टिफाइड मिल्क, आइसक्रीम, आयात हुआ यूरिया, बांस, वॉशिंग मशीन, टीवी, फ्रीज, वैक्यूम क्लीनर, फूड ग्राइंडर, मिक्सर, वॉटर हीटर, हेड ड्रायर, डैंड ड्रायर, पेंट, वॉटर कूलर, मिल्क कूलर, पफ्र्यूम, टॉयलेट स्प्रे, जूते, एथेनॉल, पत्थर और संगमरमर से बनी देवी-देवताओं की मूर्तियां, हैंडबैग्स, ज्वैलरी बॉक्स, वुडन बॉक्स, आर्टवेयर ग्लास, हैंडमेड लैंप्स पर टैक्स घटा दिया गया है। इनमें ज्यादातर उत्पाद 28 फीसदी के दायरे में थे।
GST काउंसिल की बैठक में 35 से ज्यादा उत्पादों पर घटा टैक्स, सैनेटरी नैपकिन जीएसटी से बाहर,बांस को 12 % के टैक्स स्लैब में रखा