सिंधु को हराकर ओकुहारा ने थाइलैंड ओपन जीता

बैंकाक,भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को थाइलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल फाइनल मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा ने हरा दिया। इसी के साथ सिंधु का 350,000 डॉलर ईनामी राशि के खिताब को जीतने का सपना टूट गया। नोजोमी ने इस मुकाबले में सिंधु को 21-15, 21-18 से हराया। खिताबी मुकाबले में ओकुहारा की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने सिंधु को कोई अवसर नहीं देते हुए पहला सेट 6-4 से जीत लिया।
मैच के पहले ब्रेक के समय तक जापानी खिलाड़ी 11-8 से आगे थीं। वहीं नोजोमी इसके बाद 15-11 से आगे हो गई। मैच में सिंधु ने वापसी के प्रयास किये पर जापानी खिलाड़ी 17-13 से आगे निकल गईं। इसके बाद सिंधु को संभलने का अवसर नहीं मिला। सिंधु ने इससे पहले इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग पर जीत के साथ ही फाइनल में प्रवेश किया था।
वहीं दूसरी वरीयता प्राप्त इस भारतीय खिलाड़ी ने तुनजुंग के खिलाफ एक घंटे तक मुकाबले में 23-21 16-21 21-9 से जीत दर्ज की। इससे पहले विश्व चैंपियनशिप मैच में सिंधु को ओकुहारा के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *