छतरपुर,मध्य प्रदेश में वन माफियाओं के हौसले बुलंद है, छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा वन रेंज की मगरा पिपरिया बीट के अंतर्गत वन भूमि पर बने अवैध निर्माण कार्य की सूचना वन विभाग को लगी। आज सुबह गुरुवार को वन अमला अतिक्रमण हटाने जैसे ही मौके पर गया तो भूमाफियाओं ने वन अमले के ऊपर अचानक पत्थरों से धावा बोल दिया। जिसमें 8 वन कर्मचारी घायल हो गए हैं तो वहीं दो की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह अतिक्रमणकारी वन विभाग की जमीन में अवैध निर्माण कर रह रहे थे और वन विभाग की जमीन पर ही खेती जबरन कर रहे थे। भू माफियाओं ने वन कर्मियों की मारपीट के साथ सरकारी वाहनों की भी तोड़फोड़ कर डाली। रेंज ऑफिसर घटना को बढ़ते देख हवाई फायरिंग करना शुरू कर दी और अपने वन कर्मचारियों की जान बचाई। वन कर्मचारी इस घटना से बचने के लिए अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले तो वहीं वन विभाग द्वारा इन भू माफियाओं के खिलाफ थाना बड़ा मलहरा में मामला दर्ज कराया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में वन माफिया के हौसले बुलंद, छतरपुर वन अमले पर हमला, 8 घायल दो की हालत गंभीर
