भोपाल,राजधानी में ट्रैफिक नियमों को तोड़ा तो 60 मिनट में एसएमएस आपके पास पहुंच जाएगा। नियम तोडने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई के लिए भी बीएससीडीसीएल तकनीकी तैयारी भी पूरी कर ली हैं। दरअसल, सात दिनों के बाद जो वाहन चालक यातायात के नियमों को तोड़ते हुए कैमरे में कैद हो जाएंगे उन्हें चालान वॉट्स एप, मोबाइल पर मैसेज, ई-मेल और साधारण डाक से भेजे जाएंगे। चालान जमा नहीं करने वालों की जानकारी भी आईटीएमएस सिस्टम में स्वतः ही दर्ज हो जाएगी। इसके नियमों के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी। सूत्रों की माने तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्ती के लिए इंटेलीटेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) द्वारा पहले चरण की कार्रवाई शुरू की गई। अभी तक सिर्फ शहर के चौराहों पर लगे कैमरों के माध्यम से ही मौखिक चेतावनी दी जा रही थी। लेकिन वाहन चालकों को एसएमएस बताया जा रहा है कि उन्होंने और किस सड़क पर ट्रफिक निमय तोड़ा हैं। ऐसा दुबारा करने पर चालानी कार्रवाई की भी सूचना मैसेज में भेजी गई। जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह में नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसमें रेड लाइट जंप करने, स्टॉप लाइन पर नहीं रूकने, जेब्रा क्रॉसिंग पर वाहन रोकने, तय गति सीमा से तेज वाहन चलाने और हेलमेंट नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड (बीएससीडीसीएल) के 24 चौराहों पर आईटीएमएस लगाया गया है। अब तक आईटीएमएस के माध्यम से अभी तक लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि दोपहर 1 बजे से देर शाम तक पांच सौ से ज्यादा लोगों को एसएमएस भेजे गए। दिल्ली में आयोजित चौथे स्मार्ट सिटीज इंडिया 2018 एक्सपों में भोपाल स्मार्ट सिटी के इंटेलीटेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड से नवाजा गया है। अवार्ड दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बीएससीडीसीएल के कंपनी सेकेट्री योगेश खाकरे ने प्राप्त किया।
वॉट्स एप और ई-मेल से घर आएगा चालान, एक घंटे में एसएमएस पहुंचेगा आपके पास