श्रीलंका : बारिश के चलते 21 की मौत, डेढ़ लाख लोग प्रभावित

कांलंबो,श्रीलंका में भारी बारिश और हवाओं के चलते करीब 21 लोगों की मौत हो गई और तीन लोग लापता हो गए। खराब मौसम के कारण देश भर में एक हफ्ते में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। आपदा राहत मंत्री डुमिंडा दिसानायके के अनुसार अधिकतर मौत बिजली गिरने से हुई जबकि नौ लोगों की डूबकर मौत हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अस्थाई राहत शिविरों में 45 हजारों लोगों को रखा है. ’’उन्होंने कहा कि देश के 25 प्रशासनिक जिलों में से 21 खराब मौसम से प्रभावित हैं। उत्तर-पूर्वी मॉनसून के शुरू होने के बाद से 16 मई से भारी बारिश हुई और कई जगहों पर जलभराव हो गया और पहाड़ी जिलों में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। मंत्री ने कहा कि बारिश और हवाओं में सौ से अधिक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं सेना को राहत और बचाव अभियानों में तैनात किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *