एमबीबीएस की परीक्षा अब हिंदी में संभव

भोपाल,मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर ने एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों को अब हिंदी में भी उत्तर लिखने की सुविधा दी है। छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा भी हिंदी भाषा में दे सकेंगे। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है। जिसने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के कोर्स की परीक्षाएं अंग्रेजी भाषा के साथ-साथ हिंदी भाषा में देने की सुविधा परीक्षार्थियों को दी है।
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को यह भी सुविधा दी है कि हिंदी- अंग्रेजी अथवा हिंदी अंग्रेजी मिश्रित भाषा में भी छात्र-छात्राएं अपने उत्तर लिख सकते हैं। बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, एमबीबीएस, नर्सिंग डेंटल, यूनानी, योगा तथा नेचुरोपैथी संकाय में यह सुविधा अधिसूचना जारी होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ आर.एस. शर्मा के अनुसार मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइड लाइन का पूरा पालन करते हुए सिलेबस तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में करीब 50 फ़ीसदी छात्र, हिंदी मीडियम के होते हैं। इन्हें यह सुविधा मिलेगी। अंग्रेजी भाषा के परीक्षार्थियों की तुलना में हिंदी भाषा के छात्र -छात्राएं भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *