भोपाल,मध्यप्रदेश की चतुर्दश विधान सभा का पावस सत्र सोमवार, 25 जून से आंरभ होकर शुक्रवार, 29 जून, तक चलेगा । राज्यपाल द्वारा तदाशय की अधिसूचना आज यहां जारी कर दी गई।
विधान सभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह के अनुसार पांच दिवसीय सत्र में सदन की 5 बैठकें होंगी जिसमें शासकीय विधि विषयक कार्य संपादित किए जाएंगे । इस सत्र हेतु विधान सभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 30 मई तक तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 14 जून, 2018 तक प्राप्त की जायेंगी । जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण तथा नियम 267-क के अधीन दी जाने वाली सूचनाएं विधान सभा सचिवालय में दिनांक 20 जून, 2018 से कार्यालयीन समय में प्राप्त की जाएंगी । उल्लेखनीय है कि चतुर्दश विधान सभा का यह सत्रहवां सत्र होगा ।
विधान सभा का पावस सत्र 25 जून से