फिर विवादों में ‘केदारनाथ’,अब सैफ की बेटी सारा पर दर्ज हुआ केस

मुंबई,सैफ की बेटी सारा की डब्यू फिल्म ‘केदारनाथ’ के लिए विवादों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के साथ कानूनी पचड़े में फंसने के बाद अब फिल्म से जुड़ा एक नया मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर ने फिल्म की लीड एक्ट्रेस सारा अली खान को कोर्ट में घसीटा है। एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की यह पहली फिल्म है। इसमें वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आने वाली हैं। खबरों के मुताबिक सारा ने पिछले साल सितंबर में इस फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। उस वक्त सारा ने कहा था कि वह सभी डेट्स पर शूटिंग के लिए उपलब्ध हैं,लेकिन हाल में जब उन्हें बताया गया कि फिल्म की शूटिंग जुलाई तक खिंचने वाली है तो उनके मैनेजर ने मेकर्स को बताया कि जुलाई में सारा शूट के लिए उपलब्ध नहीं होंगी। क्योंकि वह रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के लिए शूट पर बिजी रहेंगी। इसके बाद निर्देशक अभिषेक कपूर चाहते हैं कि कोर्ट इस मामले में दखल दे और सारा को समझाए कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वह दूसरी फिल्म पर काम नहीं कर सकती हैं। इतना ही नहीं अभिषेक ने कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने और क्षतिपूर्ति के लिए सारा से 5 करोड़ रुपये हर्जाने की भी मांग की है। बता दें कि अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म केदारनाथ दो तीर्थयात्रियों की प्रेम कहानी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *