मुंबई, मुंबई के आर्थर रोड जेल में गैंगस्टर छोटा शकील के साथी बिलाल शम्सी (51) की मौत होने की खबर है. उसे माफिया छोटा शकील के नाम पर बिल्डर से पांच करोड़ रुपये वसूली करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. बुधवार को उसने अपने सीने में दर्द की शिकायत की थी. उसे वहां से जेजे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उसकी मौत इलाज के दौरान हुई. शव परीक्षण के बाद उसका शव उसके परिवार को दे दिया गया. बता दें कि बिलाल को इस साल जनवरी में मुंबई पुलिस की हफ्ता वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया था. वह अपने तीन साथियों के साथ मुंबई के एक बड़े बिल्डर से 5 करोड़ रुपये की वसूली कर रहा था. यह वसूली वह छोटा शकील के नाम से ले रहा था.
गैंगस्टर छोटा शकील गैंग के गुंडे शम्सी की जेल में मौत