श्रीनगर,जम्मू-कश्मीर के कुलगाम इलाके में आतंकियों ने सेना के कैंप पर ग्रेनेड से हमला किया। खबर के अनुसार, निहामा स्थित सेना के 34 राष्ट्रीय राइफल्स कैंप में आतंकियों ने ग्रेनेड फेंके। हालांकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इससे पहले रमजान के महीने में आतंकियों ने एक बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए जम्मू बस स्टैंड के पास ग्रेनेड हमला किया था। आतंकियों ने जम्मू शहर में बीसी रोड के पास स्थित बस स्टैंड को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया था। इस आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे। बस स्टैंड पर आतंकियों के इस ग्रेनेड हमले में एक थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जबकि श्रीनगर में सीआरपीएफ के एक शिविर पर इसी तरह का दूसरा हमला किया गया था। हालांकि, दूसरे हमले में कोई घायल नहीं हुआ।
कश्मीर में सेना के कैंप पर ग्रेनेड से हमला