जयपुर,झोटवाड़ा निवासी दुष्यंत शर्मा की हत्या के आरोप में पुलिस के हत्थे चढी प्रिया सेठ को जयपुर की नई लेडी डॉन कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। लग्जरी लाइफ जीने और महंगे शौ को पूरा करने के लिए अब उसके एटीएम लूट के प्रयास, पीटा एक्ट सहित युवको को अपने हुस्न के जाल में फांसने कर रूपए ऐंठने के मामले सामने आए थे। दुष्यंत की हत्या ने उसे अपराध जगत में खूंखार महिला के तौर खडा कर दिया है पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर उनके आपराधिक जगत के प्रकरणों का राज खोलने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रिया लग्जरी जीवन शैली जीने की शौकीन है वह मूलत फालना की रहने वाली है पिता फालना में पॉलिटिकल साइंस के प्रोफेसर है प्रिया को पढने के लिए उन्होने जयपुर भेजा। जयपुर आने के बाद वह गलत रास्ते पर निकल गई जल्द से जल्द रूपया कमाने के फैर में वह अपराध की दुनिया मे उतर गई उसने मानसरोवर इलाके में एटीएम लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया जहां वह पकडी गई बाद में श्याम नगर इलाके में पीटा एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया गया सैकडो की संख्या में उसने युवाओं को अपने जाल में फांसा व उनसे रूपए ऐंठ लिए वह महंगी शराब और दूसरे नशे करने की शौकीन है। पुलिस को उसके यहां से महंगी शराब की बोतले, गाजां, हुक्का और नशे के अन्य पदार्थ मिले।
दुष्यंत की ह्त्या में पकड़ाई प्रिया महंगी शराब और नशे की शौकीन है