वडोदरा, शहर के इलेक्ट्रिक व्यापारी सूरज शाह की हत्या के केस में नया मोड आ गया है. हालोल में नर्मदा कैनाल से बरामद हुए शव का अंतिम संस्कार करने के दूसरे दिन कालोल के गोरु गांव के निकट से गुजरती नहर में माइल स्टोन के साथ बंधा हुआ एक शव बरामद हुआ. पुलिस का अनुमान है कि यह शव सूरज शाह का है. बता दें कि वडोदरा के व्यापारी सूरज शाह 25 अप्रैल की शाम विजय रोहित, श्रीकांत पवार और मेहुल माने के साथ झायलो कार में निकले थे. जिसके बाद सूरज शाह लापता हो गए.
पुलिस जांच में पता चला कि विजय रोहित ने सूरज शाह से 4.60 लाख रुपए उधार लिए थे. इन्हीं रुपयों की बार बार उगाही से परेशान होकर विजय रोहित ने सूरज शाह की हत्या के लिए अपने दो दोस्तों को रु. 50000 की सुपारी दी थी| इससे पहले हालोल में नर्मदा नहर से एक शव मिला था, जिसकी शिनाख्त और पोस्टमार्टम केबाद शव को सूरज शाह के परिजनों को सौंप दिया गया था. जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिए गए| दूसरी ओर गुरुवार को कालोल के गोरु गांव से गुजरती नर्मदा कैनाल से क्षत विक्षत शव बरामद हुआ. जिसके साथ काफी वजनी माइलस्टोन बंधा हुआ था.
व्यापारी सूरज शाह की हत्या में नया मोड, कालोल के निकट नहर से मिला शव