सेट पर सांप दिखाई पड़ने के बाद वरुण धवन और आलिया स्टारर ‘कलंक’ की शूटिंग रुकी

मुंबई,बालीवुड निर्देशक अभिषेक वर्मन की मल्टी स्टारर फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग कल रोकनी पड़ गई। दरअसल फिल्म के सेट पर अचानक से दो सांप दिखाई दिए, जिसके बाद सेट पर लोग काफी डर गए। मीडिया रिपोर्टों मं बताया गया है कि उन सांपों को जंगल में छोड़कर आने के कुछ देर बाद शूटिंग फिर से शुरू कर दी गई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट के अलावा माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर, कुणाल खेमू और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य रोल में दिखाई देंगे। बता दें, फिल्म के लिए वरुण, आलिया, माधुरी के अलावा कुणाल शूटिंग शुरू कर चुके हैं। मगर कल शूटिंग के दौरान अचानक दो सांपों के दिखने के बाद कुछ घंटों के लिए शूटिंग रोकनी पड़ गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म के लिए 45 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। इसके लिए आगे से ऐसी किसी वजह से शूटिंग में देरी न हो, इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। खास बात है कि यह फिल्म प्रड्यूसर करण जौहर के दिल के काफी करीब है, क्योंकि उनके पिता ने इस फिल्म को बनाने का सपना देखा था। इसके साथ ही इस पीरियड फिल्म के साथ 21 सालों के बार एक बार फिर संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बॉलिवुड में वापसी करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *