तेहरान,ईरान के पश्चिमी कोगिलुये और बोयर-अहमद राज्य में बुधवार को आए भूकंप में 43 लोग घायल हो गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.834 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 51.559 डिग्री पूर्वी देशांतर है और इसे आठ किलोमीटर की गहाई तक में दर्ज किया गया है।
भूकंप के झटकों के बाद लोग डरकर सड़कों पर निकल आए। सड़कों पर गश्ती कर रहे दमकलकर्मी लोगों से घरों के भीतर जाने से बचने की हिदायत दी। वैसे अभी तक किसी तरह की बड़ी क्षति की खबर नहीं मिली है लेकिन रिहायशी क्षेत्रों में आंशिक क्षति पहुंची है। डेना और सिसाक्त क्षेत्रों में संचार और बिजली सेवाएँ बाधित हुई है। बोयर-अहमद काउंटी के गवर्नर शाहरोख केनारी का कहना है कि पानी की प्रमुख पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने की वजह से माडवन शहर में पानी की सप्लाई बाधित हुई है।
ईरान में भूकंप,पश्चिमी कोगिलुये और बोयर-अहमद में 43 लोग घायल