नई दिल्ली राजस्थान रायल्स के कप्तान अंजिक्य रहाणे ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में आज यहां टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है तथा राहुल तेवतिया की जगह शाहबाज नदीम को अंतिम एकादश में रखा है। रायल्स ने डी आर्ची शार्ट और श्रेयस गोपाल को टीम में लिया है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले मैच बारिश ने खलल डाल दिया। तेज बारिश होने के कारण मैच थोड़ी देरी से शुरू हुआ।
आठ मैचों में से छह हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंची दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए राजस्थान रायल्स के खिलाफ आईपीएल में कल का मैच और इसके बाद से हर मैच ‘ करो या मरो ’ की तरह होंगे।
गौरतलब है कि राजस्थान रायल्स सात मैचों में छह अंक लेकर पांचवें स्थान पर है। अजिंक्य रहाणे की टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। एक मैच जीतने के बाद उसने एक गंवाया है और प्लेआफ में पहुंचने के लिए उसे अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करना होगा।
टीमें:
दिल्ली डेयरडेविल्स: पृथ्वी शॉ, कोलिन मुनरो, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिषभ पंत, ग्लेन मैक्सवेल, विजय शंकर, राहुल तेवटिया, लियाम प्लंकेट, अमित मिश्रा, आवेश खान, ट्रेंट बोल्ट।
राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, धवल कुलकर्णी, के. गौतम, ईश सोढ़ी, महिला लोमरोर, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर।