हिना खान ने पोस्ट किया अपनी शॉर्ट फिल्म ‘ स्मार्ट फोन’ का लुक

मुंबई, ‘रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रही हिना खान स्क्रीन पर दिखने के लिए तैयार हैं। हिना खान जल्दी ही एक शॉर्ट फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम ‘स्मार्ट फोन’ है। हिना ने ट्विटर पर अपना लुक दिखाया है, वैसे फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। ट्विटर पर हिना ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उनके दो अलग अंदाज़ दिख रहे हैं। एक तस्वीर में वह गांव की एक महिला की तरह दिख रही हैं, तो दूसरी में मॉर्डर्न व ग्लैमरस लुक में हैं। हिना ने अपनी यह तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म के लिए और कुछ अलग कर दिखाने के लिए जो चैलेंज लिया है, उम्मीद है दर्शकों को पसंद आएगी। हिना ने अपने इस पोस्ट में फिल्म के नाम स्मार्ट फोन को हैशटैग करते हुए कहा है कि उनकी यह फिल्म जल्द ही आने वाली है। यहां बताना चाहेंगे कि हिना खान ने ‘बिग बॉस 11’ के घर में ही अपनी इस फिल्म को लेकर विकास गुप्ता से बातचीत की थी और बताया था कि वह ‘बिग बॉस’ से बाहर निकलकर फिल्म पूरा करने में लग जाएंगी, जिसका काम उनकी वजह से रुका हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *