नए गाने से हनी सिंह ने बालीवुड में मचाई धूम

मुंबई,पॉपुलर सिंगर हनी सिंह का नया गाना इन दिनों बॉलीवुड में धूम मचा रहा है। फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ में गाए उनके गाने ‘दिल चोरी’ को लोगो ने काफी पसंद किया है। अब हनी जल्द ही फिल्म ‘बाजार’ के लिए भी रैप करने जा रहे हैं, लेकिन इस बार उनका गाना और भी स्पेशल होने वाला है। बताया जाता है कि इस गाने में उनका साथ बॉलीवुड के पॉपलुर एक्टर सैफ अली खान देने वाले है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘बाजार’ के लिए हनी सिंह और सैफ अली खान मिलकर गाना रिकॉर्ड करेंगे। यह सैफ अली खान का रैप डेब्यू होगा। वैसे सैफ म्यूजिक का बहुत शौंक रखते हैं और वह वह कई कॉन्सर्ट्स में गिटार परफॉर्मेंस भी दे चुके हैं।जैज, ब्लूज और रॉक एंड रोल म्यूजिक के फैन सैफ-हनी सिंह के साथ मिलकर पंजाबी गाना रिकॉर्ड करेंगे। इसका म्यूजिक भी हनी सिंह ही कंपोज करेंगे। दोनों ने इस सिलसिले में जैम सेशन भी किया है। इस गाने का वीडियो अगले महीने मुंबई में शूट होगा। वही सैफ के पहले रैप गाने पर चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे ठुमके लगाती नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *